लारेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़।
चंडीगढ़ में इंद्रजीत पैरी की हुई हत्या के बाद लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और गोल्डी बराड़ की तरफ से एक दूसरे को सरेआम धमकाना जारी है।
लारेंस बिश्ननोई के लिए काम करने वाले हैरी बॉक्सर के धमकी भरे वाइस नोट के बाद लारेंस की पैरी के साथ आखिरी कॉल रिकार्डिंग सामने आने के बाद अब गोल्डी बराड़ का वाइस नोट वायरल हो रहा है।
इसमें सभी अपने वर्चस्व के लिए किसी भी हद तक जाने की बातें करने के साथ साथ एक दूसरे को मारने की बातें कर रहे हैं।
गोल्डी बराड़ की तरफ से छह मिंट के वाइस नोट में दुबई में मारे सीपे की बात करते हुए कहा है कि जिस विक्की टहले को धमका रहा है, लारेंस इसके लिए गलत फहमी का शिकार है।
गोल्डी का कहना है कि पैरी की हत्या कर लारेंस तूने अपनी मौत के कागजों पर साइन कर लिए हैं, कुदरत तुम्हारी गद्दारी की सजा जरूर देगी।
गोल्डी बराड़ द्वारा जारी किया वाइस नोट के प्वाइंटस
- सत श्री अकाल जी, मैं गोल्डी बराड, कुछ बातें कलियर करनी चाहता हूं, जो पैरी वाला मामला चल रहा है। यह रिकार्डिंग करके उसने विक्की टहले को भेजी थी। विक्की टहले को इस लिए भेजी थी ताकि यह जो दो तीन मिंट जो बात हो रही है वह विक्की टहले के बारे में ही हो रही है। लारेंस ने विक्की टहले के लिए यह मैसेज पास किया है। क्योंकि वह पैरी को मैसेज कर रहा था, कि विक्की टेहले के साथ बात करनी है। फोन उठाते ही पैरी ने रिकार्डिंग लगा ली थी, ताकि मैं इसे विक्की टहले को फार्वर्ड कर दूंगा।
- विक्की टहले के साथ बात करने के लिए यह इस लिए कह रहा था, मार देंगे उसे या बदला लेंगे सीपे का। क्योंकि लारेंस के मन में गलत फ़हमी है कि सीपे के मामले में विक्की टहले की इन्वॉल्वमेंट है, मगर सीपे वाले मामले में विक्की टहले का कुछ लेन देन नहीं है।
- लारेंस को यह बात इस लिए लगती है क्योंकि सीपा जब इंडिया से भागकर दुबई गया था तो वह मनी के पास रह रहा था, जो कनाड़ा से दुबई रह रहा है। मनी और विक्की टेहला भाई आपस में कॉलेज के दोस्त हैं, जब दोनों में बात होती थी दो तीन माह पहले तो मनी ने विक्की टेहले को बताया था कि इंडिया से आया सीपा उसके घर रह रहा है। तभी विक्की टेहले ने मनी को अवेयर किया था कि सीपा कोई अच्छा आदमी नहीं है, वह पुलिस का मुखबिर टाइप बंदा है। हमने जेल में इसे देखा है। किस किरदार के आदमी हैं, वह तेरे घर के रहकर तेरी जानकारी पुलिस को देंगे और तुझे परेशान करेंगे।
- मनी ने यह बात सीपे से की होगी और सीपे ने यही बात आगे लारेंस से कर दी होगी। अब तक सीपा मर गया तो लारेंस को लग रहा है कि विक्की टेहले ने उसकी जानकारी देकर सीपे की हत्या करवाई है। मैने भी मनी को फोन किया था कि तू इन सीपे के साथ घूम रहा है, हमारा तेरे साथ कोई रौला नहीं है, हम किसी को नजायज नहीं मारना चाहते, तू इससे अलग रह, सीपे को मारना ही है।
- हमने कभी बंदे को बिना वजह नहीं मारा है, हमारी लारेंस से भी इन्हीं बातों को लेकर दूरियां बढ़ी थीं, क्योंकि यह ताकत के नशे में रब भूल गया है, वह अपना सिस्टम सेट करना चाहता है, उसके लिए भले इसे किसी को भी मारना पड़े, भले कोई शरीफ हो या फिर समाज सेवी उसे मारना है, बस इसका यही मतलब रह गया है कि नाम बनाना है। हमने वह चीजें नहीं की हैं। हमने वही बंदे मारे हैं, जिन्हें मारने के हमारे पास कारण थे।
- धर्म भी यही बात कहता है कि जो बंदा तुम्हें मारना चाहता है उसे मारना गलत नहीं , जितने लोगों के काम हमारे हाथों हुए हैं, वह हमें नुक्सान पहुंचाना चाहते थे। हमने उन्हें पहले पहुंचा दिया। दोस्त आपस में लड़ पड़ते हैं और दुश्मन भी बन जाते हैं। मर्द बंदे का फर्ज होता है कि वह दुश्मन को बता दें कि हमने तेरा नुक्सान करना है, अगर तू कर सकता है तो कर ले। सीपे को भी पहले बता दिया था।
- मैं लारेंस की तरह नहीं करता कि पहले मीठी मीठी बातें करके घर परिवार की बंदा बुला लो। मगर मैने यह काम नहीं करना। क्योंकि वैरी वैरी को मारते ही हैं, मगर दोस्त बनकर किसी को मारना सही नहीं, कुदरत फैसला करेगी तेरा, तुझे भी पता है कि तूने मौत पर साइन कर ले हैं। जो तुमने यह गदारी की हे, यहां मरजी भाग ले।
- यह जो तेरी कठपुतलियां हमारे बारे में बकवास कर रही हैं न कि तुम यह थे तुम वो थे, भाईयों के लिए किया है हमने भाईचारे में सबकुछ किया है, भाईयों को बड़ा करने के लिए हम नीचे बैठे थे, सोचा था कि भाईचारा बड़ा होगा तो हम भी बड़े हो जाएंगे। हम 17 18 साल के थे जब से दोस्त रहे हैं, अब जिस तरह की बातें कर रहे हो वहां से औकात का पता चलता है।
- मैं आज भी कहता हूं कि किसी को नाजायज नहीं मारेंगे, जिसे भी मारेंगे जायज मारेंगे, तुम लोगों की मौत आई है और डरते हुए ही यह गलतियां कर रहे हो। एक कहावत है न कि डूबते समय बंदा जितने ज्यादा हाथ पांव मारता है उतनी जल्दी डूबता है। तू छेती डूबेगा, याद रखना।
- यह ऑडियो तो तीन मिंट की सामने आई है ना कि वह इसमें विक्की के बारे में गर्म मैसेज दे रहा है, पैरी को तो हिंट में नहीं आया कि मेरे साथ भी ऐसा कर सकता है। जबकि पुलिस जांच में आ गया कि जिस तारीख को लारेंस-पैरी से बात कर रहा था, उस दिन भी मारने का प्रयास हुआ था, वह उनके हाथ नही आया था, फिर लारेंस ने उसे फिर कॉल की, दोनों की बात एक अन्य लड़का करवा रहा था।
- लारेंस ने पैरी से कहा था कि उसने सीधी बात करनी है, तू 10 सेक्टर जा या 26 सेक्टर जा, वहां पर तुझे एक लड़का फोन देने आता है, तू वहां से बात करीं, उसके साथ एक घंटा बातें करता रहा और उसे यकीन में ले लिया।
- इसी लिए वह निहत्था वहां चला गया और वहां जो लड़का उसे फोन देने आया, वह उसके साथ ही बैठा पता नहीं इसके साथ बात करवाई हो या न करवाई हो, यह तो रब जानता है, साथ की सीट पर बैठा था और इसके पेट में गोलियां मार दीं और दो गोलियां बाहर निकलकर मारी हैं। यह इतने बड़े बदमाश हैं। उसके साथ बैठकर बातें करके गोलियां मारते हैं।
इंद्रजीत पैरी की हत्या के बाद लगातार धमका रहे गैंगस्टर
इंद्रजीत सिंह पैरी की हत्या सेक्टर 26 में गोलियां मारकर कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद ही गोल्डी बराड़ का वाइस नोट वायरल हुआ था। फिर हैरी बॉक्सर का वाइस नोट सामने आया, जिसमें वह गोल्डी बराड़ का धमका रहा है, इसके बाद लारेंस की पैरी के साथ काॅल रिकार्डिंग सामने आई थी, जिसमें वह पैरी को धमकाते हुए सुना गया। अब गोल्डी बराड़ की तरफ से वाइस नोट जारी कर लारेंस का धमकियां दे रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.