चंडीगढ़ नगर निगम सदन की साल की आखिरी बैठक में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल बढ़ना चाहिए। कम से कम 5 साल या 2.5 साल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर हम पूरा प्रयास करेंगे। यहां तक कि इसके लिये केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेयर के प्रत्यक्ष चुनाव के फायदे और नुकसान दोनों हैं।
कांग्रेस उठाएगी सफाई और डंपिंग जोन का मुद्दा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की ने कहा कि पार्टी सड़कों की बदहाली, सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड, मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की आपूर्ति और पॉकेट नंबर-6 की जमीन से जुड़े विवाद जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के जरिए प्रशासक के सामने शहर की वास्तविक स्थिति रखी जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से लाल डोरा, मनीमाजरा डंपिंग जोन समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा को घेरने की तैयारी है। हाल ही में आप के दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी तल्खी और बढ़ गई है, जिसका असर सदन में भी देखने को मिल सकता है।मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि भाजपा की ओर से मनोज सोनकर पार्टी की उपलब्धियां, नगर निगम के कार्य और भविष्य की योजनाएं सदन में रखेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.