चंडीगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा।
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, ऐसे में 24 घंटे के भीतर इसमें करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सुबह और शाम की तेज ठंडक ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दिन में कड़क धूप ने राहत दी। सेक्टर 17 प्लाजा में आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। लोग प्लाजा के अलग अलग हिस्सों में धूप का आनंद लेते नजर आए। इसी तरह सुखना लेक और शहर के अन्य पार्कों में भी लोगों की बैठकी रही। शाम होते ही शहर के कई इलाकों में धुंध भी नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी येलो अलर्ट है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा, जिससे सुबह और शाम ठंडक और दिन में धूप खिलने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.