चंडीगढ़ सीटीयू की कैश ब्रांच में 13.30 लाख लूट करने वाला CTU का सब इंस्पेक्टर वेद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की कैश ब्रांच में 13.30 लाख रुपये की लूट करने वाला चंडीगढ़ पुलिस का मुलाजिम नहीं, बल्कि CTU का सब इंस्पेक्टर निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वेद के रूप में हुई ह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी CTU की कैश ब्रांच के हर कोने को जानता था और उसे पता था कि वहां किस समय कौन-कौन मौजूद रहता है। इसी के चलते आरोपी ने मौका देखकर पुलिस की वर्दी पहनी और वारदात को अंजाम दे दिया।
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने CTU की CCTV और उसके आसपास की फुटेज चेक की, जिससे पुलिस को आरोपी के चलने के तरीके, उसकी लंबाई और कई अहम सबूत हाथ लगे। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। जब पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो पहले आरोपी पुलिस को मना करता रहा कि उसने इस लूट को अंजाम नहीं दिया है, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस स्टेशन 17 ने किया आरोपी वेद गिरफ्तार।
सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा
सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की कैश ब्रांच में लूट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स लूट को अंजाम देकर जाता हुआ नजर आ रहा है। लुटेरे ने हाथ में लाल रंग की डायरी ली हुई है और वर्दी पहनकर पूरा वेश पुलिसकर्मी का बनाया हुआ है।
अब जानिए कैसे लूट को अंजाम दिया…
लुटेरा बोला- मैं पुलिस से हूं, यहां गलत गतिविधियां हो रहीःं वारदात मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब हुई। लुटेरे ने गार्ड को डराते हुए कहा कि उसे रात में यहां गलत गतिविधियों की शिकायत मिली है और सीनियर अफसर भी आ रहे हैं। उसने कहा कि मैं चंडीगढ़ पुलिस में हूं और सरप्राइज चेकिंग को आया हूं।
गार्ड से चाबी लेकर उसे बंद कियाः आरोपी ने सीटीयू के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी लिए। इसके बाद उसने लॉकर की चाबी और गार्ड का मोबाइल ले लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद लॉकर से करीब 13.30 लाख रुपए नकद लेकर 15 मिनट में ही फरार हो गया।
कंडक्टर सुशीला ने कमरा खोलाः करीब सवा 4 बजे ड्यूटी पर आई कंडक्टर सुशीला ने गार्ड के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने कमरे की कुंडी खोली, जिसके बाद गार्ड ने पूरी घटना बताई। कैश चेक करने पर रकम गायब मिली।
3-4 दिन का कैश कलेक्शन थाः इसके बाद घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि यह रकम तीन-चार दिन की कैश कलेक्शन थी, जो छुट्टियों के कारण बैंक में जमा नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लियाः सीटीयू की ओर से देर शाम सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में शक के चलते ब्रांच में सिक्योरिटी गार्ड गौरव को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गार्ड की कहानी संदेह के घेरे में है।
लुटेरे को थी अंदर की जानकारी
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी को सीटीयू की कैश ब्रांच की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी थी। उसे पहले से पता था कि छुट्टियों की वजह से कई दिनों का कैश ब्रांच में जमा रहता है। इतना ही नहीं, आरोपी को यह भी मालूम था कि रात के समय कैश ब्रांच में केवल एक ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहता है।
वारदात के दौरान उसने सीटीयू के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी लिए, जिससे पुलिस को शक है कि उसे अंदरूनी सूचनाएं पहले से मिली हुई थीं। इसी वजह से पूरा मामला और ज्यादा संदिग्ध नजर आ रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.