हरियाणा में नशे के बढ़ते जाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. आम आदमी पार्टी ने एक पुलिसकर्मी के खुलासे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का दावा है कि ईमानदार अफसरों को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका जा रहा है. पंजाब का उदाहरण देते हुए आप ने हरियाणा सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है.
AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस मुद्दे पर सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निशाने पर लिया है. ढांडा का कहना है कि जब से पंजाब में नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है, उन्होंने अपना ठिकाना बदलकर हरियाणा को बना लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह पंजाब में कभी अकाली-भाजपा गठबंधन के दौर में नशा फैला था, आज वैसा ही माहौल हरियाणा में बीजेपी की सरपरस्ती में बन रहा है. ढांडा ने पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री उन सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, जो नशा रोकने वाले पुलिसकर्मियों को डरा-धमका रहे हैं? क्या सरकार और तस्करों के बीच कोई गुप्त समझौता है?
हरियाणा में @NayabSainiBJP सरकार है या ड्रग्स तस्करों की सरकार है?एक पुलिस कर्मी को नशा रोकने पर धमकियाँ मिल रही हैं। पुलिस के सीनियर अधिकारी उसे झूठे केस में फँसाने की धमकी दे रहे हैं।
जब पुलिसकर्मी ही इतना मजबूर है कि सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताना पड़ रहा है तो सोचिये… pic.twitter.com/vHAw6k1DEn
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.