चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना, MSME सेक्टर, उद्योगों और किसानों पर विशेष फोकस रहेगा.हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम नायब सिं…और पढ़ें
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं.
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं. यह बजट आकार में करीब 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है, जिससे राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. विधानसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी.
मुख्यमंत्री सैनी अपना बजट भाषण देंगे. माना जा रहा है कि इस बार का बजट आम जनता, महिलाओं, किसानों और उद्योगों पर विशेष फोकस के साथ पेश किया जाएगा.
बजट की बड़ी संभावित घोषणाएं
· लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान संभव
· MSME सेक्टर के लिए राहत पैकेज या प्रोत्साहन योजनाएं
· उद्योगों को निवेश बढ़ाने के लिए टैक्स या नीति में राहत
· किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन पर छूट या नई सब्सिडी
महिला सशक्तिकरण पर जोर
सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और आर्थिक सहायता बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है. इससे नए उद्योग स्थापित होने और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है. खेती लागत कम करने के लिए सरकार किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन और बिजली संबंधित योजनाओं में राहत दे सकती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
Haryana Budget Live: नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे बजट भाषण का आगाज करेंगे
हरियाणा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ का बजट पेश किया था. बजट 2024-25 के संशोधित अनुमान 1,80,313.57 करोड़ की तुलना में 13.7 फीसदी अधिक बजट रहने की उम्मीद है और 2026-27 में कुल बजट 2.25 लाख करोड़ के पार आने का अनुमान है. नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे बजट भाषण का आगाज करेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.