Chandigarh Mayor Elections: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सुमन देवी और पूनम ने भाजपा ज्वाइन की, जिससे भाजपा के पार्षदों की संख्या 18 हो गई है. कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं. जल्द ही चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होने जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के इलेक्शन होने जा रहे हैं. हालांकि, उससे पहले बुधवार को उथल-पुथल देखने को मिली. आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई दोनों पार्षद सुमन देवी और पूनम से न्यूज़ 18 से कहा कि पार्टी पर गंभीर एग्जाम लग रहे हैं औऱ अब पार्टी का कोई वजूद नहीं रहा है. सभी को पता है कि दिल्ली में पार्टी बिल्कुल खत्म होने की कगार पर है और अब गठबंधन कर जीत हासिल करने की कोशिश की जाती है, जो कि संभव नहीं है.
गौरतलब है कि चंडीगढ़ निगम में इस समय भाजपा की महिला मेयर हैं. यहां पर आम आदमी पार्टी के पास पहले 13 पार्षद थे. लेकिन अब दो पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी. इसके अलावा, कांग्रेस के पास 6 पार्षद और एक सांसद का वोट है. वहीं, भाजपा के पास 16 पार्षद थे और अब दो और उनकी पार्टी से जुड़ गए हैं. यहां पर कुल 35 पार्षद और एक सांसद का वोट रहता है और ऐसे में बहूमत का आंकड़ा 19 रहता है.
बड़ा सवाल क्या कांग्रेस के साथ होगा गठबंधन
गौर रहे है कि बीते निगम चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया था. हालांकि, वह मेयर चुनाव नहीं जीत पाए थे. लेकिन अब अगर दोनों पार्टियां गठबंधन नहीं करती हैं तो भाजपा की सियासी राहें आसान हो जाएंगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.