चंडीगढ़ के सेक्टर-36 फ्रेगरेंस गार्डन में 23 साल की युवती की हत्या सिरफिरे आशिक ने शादी के दबाव में चाकू से कर दी. आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है. आरोपी युवती से शादी करना चाहता था. लेकिन युवती इंकार कर रही थी.
चंडीगढ़ के फ्रेगरेंस गार्डन में 23 साल की युवती की हत्या कर दी गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी इस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के मना करने के बाद बार-बार आरोपी उस पर शादी का दवाब बना रहा था. आरोपी ने युवती को बातचीत करने के लिए गार्डन में बुलाया था और फिर वहां पर बहसबाजी के बाद गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 56 की रहने वाली युवती सुहानी का रिश्ता कुछ दिन पहले तय हुआ था. रविवार को ही सुहानी अपने होने वाले पति के साथ नया मकान देखने गई थी. सुहानी पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए थर्ड ईयर की छात्रा थी. वह सेक्टर-22 में एक एक क्लीनिक में काम भी करती थी. उधर, आरोपी विनय बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और वह सेक्टर-35 में मिठाई की काम करता था और बुड़ैल में रहता था.
आरोपी विनय बिहार के मधुबनी का रहने वाला है
आरोपी विनय करीब एक साल से सुहानी को परेशान कर रहा था. सुहानी ने घर पर भी उसके बारे में बताया था. आरोप है कि विनय नशा करता था और लगातार बेटी को तंग कर रहा था. रविवार को उसने सुहानी को मिलने के लिए बुलाया और फिर गार्डन में चाकू से मौत के घाट उतार दिया.
रविवार को उसने सुहानी को मिलने के लिए बुलाया था.
घटना के दौरान गार्डन में घूमने आए एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी और फिर युवती को सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. उधर, मृतका की मां अनीता के अनुसार, सुहानी घर से चॉकलेट लेने के बहाने निकली थी और कुछ समय तक घर न लौटने पर मां ने कॉल किया, और चौथी बार फोन उठाते हुए सुहानी ने अपनी आखिरी बात कही. पुलिस ने आरोपी विनय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.