उदयभान और अशोक तंवर भी राज्यसभा जाने वालों की रेस में थे, लेकिन राहुल गांधी ने कर्मबीर बौद्ध के नाम पर मुहर लगाई. कर्मबीर बौद्ध कल अपना नामांकन भर सकते हैं. हरियाणा से राज्यसभा के लिए पहली बार कांग्रेस ने किसी दलित चेहरे पर दांव लगाया है. कर्मबीर हरियाणा सचिवालय से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से जल्द इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है.
चंडीगढ़. राज्यसभा चुनावों को लेकर देश की राजनीति गर्म है. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हरियाणा स्थित अंबाला के मुलाना निवासी कर्मबीर बौद्ध कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है. कर्मबीर बौद्ध कल (गुरुवार) विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे. कहा जा रहा है कि हरियाणा से राज्यसभा के लिए पहली बार कांग्रेस ने किसी दलित चेहरे पर दांव लगाया है. कर्मबीर हरियाणा सचिवालय से अधीक्षक के पद से रिटायर हुए हैं. वे मुलाना से विधानसभा टिकट के दावेदार भी थे.
About the Author
Priyanshu GuptaPriyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें