पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ केस चलाने के लिए संज्ञान ले लिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। सीबीआई ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को उनके बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 व 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। पिछले महीने सीबीआई को भुल्लर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई थी। चूंकि भुल्लर एक आईपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी थी। गिरफ्तारी के बाद से भुल्लर और कृष्णु शारदा दोनों ही जेल में हैं। अब अदालत में मामले की सुनवाई शुरू होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.