चंडीगढ़ एयरपोर्ट में फ्लाइट का इंतजार करते यात्री और जानकारी देती महिला।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में चल रहे संकट का असर चंडीगढ़ और अमृतसर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दोनों एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी जैसा माहौल दिखा। चंडीगढ़ में 15 तो अमृतसर में 4 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। कुछ उड़ानों ने 1 से लेकर 5 घंटे
फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूरे रात एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। उन्होंने कहा कि न खाने-पीने की व्यवस्था मिली और न ही रहने की। यात्रियों का कहना है कि पहुंचते ही पता चला फ्लाइट कैंसिल है, जबकि पहले कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।
कोलकाता से चंडीगढ़ में अपनी मां के अंतिम संस्कार में आईं श्रुति भी फंस गई हैं। उनकी शुक्रवार रात को 8:15 बजे कोलकाता की फ्लाइट थी, जो उनकी तरफ से यहां आने के दौरान ही बुक करवाई थी। मगर फ्लाइट का स्टेट्स ही उन्हें पता नहीं चल रहा था। बाद में पता चला कि वह कैंसिल हो गई है। उनके पति घायल। उन्हें देखने वाला कोई नहीं।
अमृतसर एयरपोर्ट में इंडिगो के काउंटर पर फ्लाइट की जानकारी लेते हुए।
महिला श्रुति की 3 अहम बातें..
- मां के अंतिम संस्कार के लिए चंडीगढ़ आईं: दैनिक भास्कर से बातचीत में महिला श्रुति ने बताया कि वह अपनी मां के देहांत के बाद उनका अंतिम संस्कार करवाने के लिए यहां आई थीं। पीछे उनके पति गिरकर घायल हो गए हैं। अब उन्हें वहां देखने वाला कोई नहीं है।
- घर पर घायल पति को देखने वाला कोई नहीं: श्रुति ने कहा कि उनकी रात को 8:15 कोलकाता के लिए फ्लाइट थी, जो कैंसिल हो गई। यहां से कोलकाता जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। उनका घर जाना इसलिए जरूरी है क्योंकि उनके पति को देखने वाला वहां कोई नहीं है। जब उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर आकर टैक्सी वाला पूछा तो वह 65000 रुपए मांग रहे हैं।
- जहाज में कोलकाता का सफर करीब ढाई घंटे का: महिला ने कहा कि उन्हें कोलकाता जाने में दो से तीन दिन लगेंगे, जबकि फ्लाइट में उनका सफर ढाई घंटे के आसपास का था। अब उसे समझ नहीं आ रहा कि वह करें तो क्या करें।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की जानकारी के लिए इकट्ठे हुए यात्री।
10 हजार की टिकट 35 हजार में मिल रही शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे युवक पारुख ने कहा कि मेरे दोस्त ने कोलकाता जाना था। लेकिन ऑन द स्पॉट पता लगा कि फ्लाइट कैंसिल है। 10 हजार में टिकट बुक कराई थी। अब दूसरी एयरलाइंस ने वही टिकट 35 हजार की कर दी है।
चंडीगढ़ से 35 फ्लाइट्स सभी पर पड़ेगा असर चंडीगढ़ एयरपोर्ट में रोजाना करीबन 35 फ्लाइट्स आती और जाती हैं। आज भी इस तरह के ही हालात रहने के आसार हैं। एयरपोर्ट से सूत्रों के अनुसार इंडिगो की तरफ से अपनी सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.