चंडीगढ़ सेक्टर 17 में प्रदर्शन करने पहुंचे अध्यापकों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस और इनसेट में गृहमंत्री अमित शाह की फाइल फोटो।
चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले हंगामा हो गया। चंडीगढ़ एडेड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (CACTA) के प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकालने की कोशिश की। इसके लिए शाम करीब 7 बजे वह सेक्टर 17 मार्केट में इकट्ठा हुए थे। मगर, जैसे ही पुलि
पुलिस ने उन्हें कैंडल मार्च नहीं निकालने दिया गया। उन्हें नजदीकी पुलिस थाने में ले जाया गया है। इस पर यूनियन नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि उनकी कोशिश थी कि शाह के चंडीगढ़ आगमन को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इस अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध किया जाए। मगर, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें अपनी जायज मांगों को रखने तक का मौका नहीं दिया।
बता दें कि अमित शाह ने देर रात चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरना है। वह रात को राजभवन में रुकेंगे और कल सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। हिमाचल में वे कांगड़ा जिले से सपड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) प्रशिक्षण केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
पंजाब पुलिस की बस के आगे प्रदर्शन करतीं लेडी टीचर।
पुलिस के हिरासत में लेने पर प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा…
शांतिपूर्ण मार्च था, पुलिस ने रोका: संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी राठौड़, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन की उदासीनता, देरी और उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकालना चाहते थे। मगर, हमें रोक दिया गया।
लंबे समय से मांगें पेंडिंग: यूनियन के नेताओं ने कहा कि निजी प्रबंधन वाले सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों से जुड़े अहम मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार ज्ञापन देने, बैठकों और लिखित आश्वासनों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
यूनियन ने गिनाई मांगें: संगठन के अनुसार यूजीसी रेगुलेशन लागू करना, CAS प्रमोशन, बकाया वित्तीय लाभों की रिलीज, सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि और सेवा शर्तों की सुरक्षा जैसे मुद्दे अब तक अधूरे हैं। इन समस्याओं के कारण सैकड़ों शिक्षकों को पेशेवर, आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिरासत में लेकर चंडीगढ़ पुलिस की बस में बैठाए गए प्रदर्शनकारी टीचर।
शाह के दौरे के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया जा चुका शाह के दौरे को लेकर 19-20 दिसंबर को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस के मुताबिक आज, 19 दिसंबर की रात 9 बजे से 10 बजे तक दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। पूर्वी मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट (पंचकूला की ओर) ट्रैफिक रेगुलेशन लागू किया जाएगा। यही डायवर्जन 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी…

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.