वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के वैश्विक मंच पर पहली बार झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को प्रतिनिधित्व मिलने पर राज्यभर के व्यापारियों और उद्यमियों में उत्साह है। झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक में इसे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच बताते हुए कहा गया कि सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में चैंबर को शामिल किया जाना देश-विदेश के निवेशकों के लिए स्पष्ट संदेश है कि झारखंड अब निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां बैठक चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड चैंबर सरकार के साथ मिलकर राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। चैंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि चैंबर अपने मेंबर्स को व्यापार में बढ़ावा देने के लिए फरवरी में ऐप लॉन्च करेगा। सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि नई इंडस्ट्री के साथ एग्जिस्टिंग इंडस्ट्री की समस्याओं का निराकरण वार्ता से की जाएगी। वहीं, पंडरा टर्मिनल मार्केट यार्ड को मतगणना केंद्र बनाए जाने पर उच्च न्यायालय की रोक को व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया गया। बैठक में बजट, रेलवे कनेक्टिविटी, नए औद्योगिक क्षेत्रों और उप समितियों के गठन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में महासचिव रोहित अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, नवजोत अलंग व अन्य थे। झारखंड चैंबर ने मौजूदा उद्योगों की समस्याओं पर बैठक में चर्चा की। कोविड काल में बंद कई ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिसे जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर पुनः शुरू कराने पर जोर दिया गया। मोबाइल ऐप में सभी सदस्यों का व्यावसायिक डेटा रहेगा। देश-विदेश के लोग इसे एक्सेस कर सकेंगे। चैंबर की कार्यकारिणी समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.