Chamba Patwari News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा के सिल्लाघ्राट में पटवारी मुकेश कुमार से रिश्वत न लेने पर गौरी राम ने मारपीट की, चौकीदार को भी धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. गौर रहे कि इस तरह का यह पहला मामला है. क्योंकि, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर खुलेआम पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं.
जानकारी के अनुसार, चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल का यह मामला है. रिश्वत ना लेने पर मारपीट का शिकार हुए पटवारी मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत में उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को आरोपी ने दफ्तर में एक झूठी रिपोर्ट बनाने के लिए प्रेशर डाला था. जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया तो आरोपी ने पैसे देने के भी पेशकश की औऱ मेज पर पैसे रख दिए.
शिकायत में पटवारी ने लिखा कि जब उन्होंने रिश्वत लेने से इंकार किया तो आरोपी गुस्से से लाल हो गया औऱ उन्हें सरकारी कुर्सी से घसीटकर बाहर खींच ले गया और मारपीट की. इस दौरान शोर शराबा सुनकर चौकीदार ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी. इस मारपीट में चौकीदार के भी कपड़े भी फट गए. आरोपी की पहचान गौरी राम के तौर पर हुई है. एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्ठि की है. उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हमला करने की शिकायत मिली है और रिश्वत देने के भी आरोप लगाए गए हैं.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.