गांव कोटड़ा में मंगलवार को चहल खाप की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग हुई।
कैथल जिले के गांव कोटड़ा में मंगलवार को चहल खाप की प्रदेश कार्यकारिणी की एक मीटिंग हुई। इस बैठक में समाज के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान बलबीर सिंह चहल (बड़ौदा) ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चहल खाप का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च, 2026 को जींद जिले के गांव अलेवा में किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न समितियों के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक, सेना, तकनीकी, मेडिकल शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन विभूतियों को आमंत्रित करने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्यों को सौंपी गई है।
शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर
वक्ताओं ने गौत्र और समाज में फैली कुरीतियों पर मंथन किया। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने और युवाओं को नशामुक्त व सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने पर जोर दिया। सभी वक्ताओं ने चहल गौत्र से जुड़े लोगों से 22 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।
इन लोगों ने विचार साझा किए
इस बैठक में बलवान कोटड़ा, दलबीर सिंह चहल (एडवोकेट), प्रताप ग्रहणा, सुरजीत हरपुरा, मुंगत दिल्लोंवाली, अमरनाथ नरड़, सुरेश नरड़, जितेंद्र बड़ौदा, रामफल बोबुआ, सुभाष कोटड़ा, लहणा कोटड़ा, मनजीत चहल (सरपंच), रामरूप चहल (रधाना), रामफल रूखी, पवन महमूपुर और रामकिशन जौली सहित कई अन्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.