हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित जलापूर्ति न होने से घरों में पानी का संकट गहरा गया है। हजारीबाग शहर वासियों ने नाराजगी व्यक्त करते
स्थिति यह है कि चार दिनों से पूरे पंपिंग सिस्टम के ठप पड़ने से कई मोहल्लों में बूंद-बूंद के लिए लोग परेशान हैं। पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से निजी साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जलापूर्ति विभाग से तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। शहर वासियों का कहना है कि पानी की किल्लत ने परेशानी बढ़ा दी है।
ट्रांसफार्मर जल्द लगेगा : बिपिन सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात हुई है वहां ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा और सुचारू रुप से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.