चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की कोशिशें जारी है। इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार आज (मंगलवार, 10 फरवरी) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (ईसीआई) की फुल बेंच के साथ एक अहम बैठक करेंगे।
मतदाता सूची के प्रकाशन पर मंथन
इस बैठक में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित करने की नई तारीखों पर मंथन किया जाएगा। जिससे राज्य में चल रहा एसआईआर का काम पूरा हो जाएगा। यह बैठक बेहद अहम है, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने सोमवार को ईसीआई को इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (EROs) को 14 फरवरी के बाद कम से कम एक और हफ्ता देने का निर्देश दिया था, ताकि वे स्क्रूटनी पूरी कर सकें और अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बारे में सही फैसले ले सकें।
चुनावी इंतजाम पर भी होगी चर्चा
मनोज अग्रवाल सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए है। सीईओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन की नई तारीख पर चर्चा करने के अलावा, राज्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव के इंतजामों के बारे में भी मुख्य चुनाव आयुक्त की पूरी बेंच के साथ चर्चा करेंगे, खासकर चुनाव कितने चरण में होंगे और उस मकसद के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की क्या जरूरत होगी।
पब्लिकेशन की 14 फरवरी तय की गई थी तारीख
हालांकि वैसे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के ऑफिस ने इस बार राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के लिए ईसीआई को पहले ही एक सिफारिश भेज दी है, और कहा है कि इस मामले में आखिरी फैसला कमीशन का होगा। बता दें कि पहले ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों और आपत्तियों पर सुनवाई पूरी करने की डेडलाइन 7 फरवरी थी और उसी हिसाब से अंतिम वोटर लिस्ट के पब्लिकेशन की तारीख 14 फरवरी तय की गई थी।
ये भी पढ़ें: SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी संग बंगाल चुनाव आयुक्त की अहम बैठक, अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तारीख पर मंथन
सीईओ के ऑफिस के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘हालांकि, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फाइनल वोटर लिस्ट के पब्लिकेशन की तारीख 21 फरवरी से पहले नहीं होगी। फाइनल लिस्ट निश्चित रूप से इस महीने के आखिर से पहले या ज्यादा से ज्यादा इस महीने के आखिरी दिन तक पब्लिश हो जाएगी।’ बता दें कि अंतिम वोटर लिस्ट के पब्लिकेशन के बाद चुनाव आयोग की पूरी बेंच हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल जाएगी। इसके तुरंत बाद राज्य में जरूरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग की तारीखों का एलान किया जाएगा।
अन्य वीडियो
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.