बौद्ध कल्याण समिति की केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। दीपक कोंटागले अध्यक्ष, राजू बारमाटे उपाध्यक्ष, केएल टांडेकर सचिव बने। सामान्य सभा की बैठक आंबेडकर भवन तुलसीपुर में संस्था के संस्थापक सदस्य मानिक चंद घोड़ेसवार ने बुलाई। आजीवन और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल रहे। बैठक में कार्यकारिणी चुनाव पर चर्चा की गई। डीपी लोन्हारे ने अवगत कराया कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार दुर्ग संभाग के आदेश अनुसार कांति फुले के द्वारा गठित कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों का विधिवत निर्वाचन संपन्न नहीं कराने के कारण न्यायालय सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं दुर्ग ने निर्वाचन को अग्राहय किया है।
विधिवत निर्वाचन 45 दिन में कर निर्धारित प्रारूप में पेश करने निर्देशित किया। सहायक पंजीयक दुर्ग संभाग पुनः समिति को स्मरण पत्र 9 अप्रैल को जारी कर 30 दिन में जानकारी पेश करने निर्देशित किया। नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा गया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एक वर्ष निर्वाचन कार्यक्रम को टाला जाता रहा। ऐसी स्थिति में संस्था के हित को ध्यान में रख संस्थापक सदस्य मानिक चंद घोड़ेसवार ने नियमों के परिपालन में चुनाव कराने साधारण सभा की बैठक बुलाई। उप सचिव संतोष बौद्ध, लता रामटेके, कोषाध्यक्ष सालिक राम बंसोड़ हैं।
सदस्यों में देवपाल रामटेके, वीरेन्द्र रंगारी, निलेश ठावरे, बीपी वासनिक, वंदना मेश्राम, पुष्पा सावरकर, सिद्धार्थ चौरे, मधुकर मेश्राम, मनीराम रामटेके, राज कुमार नागदेवे, घनश्याम वाल्मिक, रवि ईलमकर, असीत मेश्राम, एसके चोखान्द्रे का चुनाव कर सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.