राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (आरएमपीएसयू) के मंडल के 56 परीक्षा केंद्रों में बिना सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो गई। स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में सचल दल के निरीक्षण में खामियां उजागर हुईं। केंद्रों पर कैमरों के काम न करने पर विवि प्रशासन ने केंद्र के व्यवस्थापकों को नोटिस भेजे हैं।
कासगंज के इन कॉलेजों को भेजे नोटिस
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कासगंज के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ढोलना, डॉ. ऋषिकांत सिद्धार्थ महाविद्यालय सहावर, हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय भरगैन, आरबीएस महाविद्यालय श्यामनगर पटियाली, राजरानी महाविद्यालय बहोरनपुरा, एसके महाविद्यालय, नगला दुर्गू कादरगंज खाम, श्री श्याम सुंदर डिग्री कॉलेज दरियावगंज, श्री विष्णु भगवान महाविद्यालय सरोजिनी धाम मल्लाह नगर, श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय अलीपुर बरवारा, श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय मियासुर पटियाली, सुखदेवी महाविद्यालय पहाड़पुर माफी, चौ. रामप्रकाश यादव महाविद्यालय बदरिया सोरों केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस दिए गए हैं।
एटा के इन कॉलेजों को भेजे नोटिस
एटा जिले के चौ. श्रीराम यादव महाविद्यालय, पटियाली, चौ. बदन सिंह महाविद्यालय अशरफपुर, डॉ. आरपीएस महाविद्यालय बकालपुर छपरा, डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज, पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज गांधी मार्केट, एसके कॉलेज, सारा सिंह डिग्री कॉलेज अलीगंज, सरस्वती बालिका महाविद्यालय शांति नगर, श्री ब्रजराज सिंह महाविद्यालय यशोदा नगर, श्री भगवान शिव महाविद्यालय उम्मेदपुर, श्री भूमिराज सिंह-लीला देवी पीजी कॉलेज लारामपुर-कटारा सराय, श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय अलीगंज, श्री मोहर सिंह (पीजी) कॉलेज वसुंधरा, रामप्रकाश सिंह बालिका कॉलेज धुमारी, वीरेंद्र सिंह चौहान महाविद्यालय हनुमंता-जैथरा, चौ. बदन सिंह कन्या महाविद्यालय सकीत केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस दिए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.