Last Updated:
CBSE Class 10 Sanskrit Exam: आज सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की संस्कृत विषय परीक्षा थी. पेपर समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताते हुए बेहतर अंक प्राप्त होने की उम्मीद जताई. इस बार पेपर कैसा था इस पर लोकल 18 की टीम ने छात्रों से बातचीत की..
परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा शार्बा ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी आसान था. उन्होंने कहा ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम से सीधे पूछे गए थे. व्याकरण और गद्यांश के प्रश्न भी समझने में सरल थे. मुझे उम्मीद है कि मुझे अच्छे अंक प्राप्त होंगे. उनके चेहरे की मुस्कान परीक्षा के प्रति आत्मविश्वास को दर्शा रही थी. वहीं छात्रा बुलबुल कुमारी ने भी प्रश्नपत्र को संतुलित और सरल बताया. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले जो सैंपल पेपर जारी किए गए थे. इस बार का प्रश्न पत्र उनसे भी थोड़ा हल्का लगा. मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ लिखे हैं. मुझे 79 अंक प्राप्त होने की संभावना है.
सैंपल पेपर के पैटर्न के आधार पर थे प्रश्न
छात्रा फ़य्जा परवीन ने भी परीक्षा को आसान बताते हुए कहा कि सभी प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे. परीक्षा से पहले हमने सैंपल पेपर और मॉडल प्रश्नों का अभ्यास किया था. उसी के आधार पर प्रश्न पूछे गए थे. मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं और बेहतर अंक की उम्मीद है. उन्होंने बताया उनके अनुसार समय प्रबंधन भी सहज रहा और पेपर निर्धारित समय में पूरा हो गया. छात्रा पुष्पा शर्मा ने कहा कि प्रश्न पत्र सरल था. हालांकि, कुछ प्रश्नों में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ी. मैंने पूरा पेपर हल किया है और मुझे लगभग 65 अंक मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें परीक्षा में आत्मविश्वास मिला.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.