बैठक में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी भी शामिल हुए।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर नई दिल्ली में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्ष
1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम में आयोजन बैठक में जानकारी दी गई कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। चार दिवसीय इस महोत्सव में 2000 से अधिक प्रदर्शक, लाखों व्यापारी एवं निवेशक, प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि, विभिन्न राज्य सरकारें तथा केंद्रीय मंत्रालय सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य देशभर के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
व्यापार, निर्यात और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह महोत्सव न केवल घरेलू व्यापार को नई गति देगा, बल्कि आयात के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा निर्यात विस्तार को भी प्रोत्साहित करेगा। अमर पारवानी ने कहा कि इससे व्यापारियों, उद्योगपतियों, नव उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे तथा राज्यों के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान प्राप्त होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.