हादसे में घायल हुई महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक दोनों टीकमगढ़ शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और शादी समारोहों में खाना बनाने का कार्य करते थे।
ये भी पढ़ें- Indore: मुस्लिम समाज धार भोजशाला के सर्वे को हाईकोर्ट में देगा चुनौती, याचिका लगाने की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक प्रेम प्रजापति के बेटे लखन प्रजापति ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मऊरानीपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.