महासमुंद| जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत महासमुंद में 15 मार्च 2026 से खुरहा-चपका टीकाकरण के सातवें चरण की शुरुआत होने जा रही है। पशुधन विभाग की टीमें अब आपके द्वार पहुंचकर पशुओं का मुफ्त टीकाकरण करेंगी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि खुरहा-चपका एक बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है जो गाय, भैंस, भेड़ और बकरियों जैसे खुर वाले पशुओं को तेजी से शिकार बनाती है। विभाग की टीम गांव-गांव जाकर पशुओं को टीका लगाएगी। हर टीकाकरण की जानकारी भारत पशुधन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। जिले में 1 मार्च से पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाने का कार्य भी जारी है। भारत सरकार का उद्देश्य 2025 तक इस रोग को नियंत्रित करना और 2030 तक इसे पूरी तरह समाप्त करना है। पशुपालकों के लिए सलाह विशेषज्ञों के अनुसार, 4 से 6 महीने की आयु के पशुओं को यह टीका अनिवार्य रूप से लगाया जाना चाहिए। इसके बाद हर 6 से 12 महीने में बूस्टर डोज देना आवश्यक है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.