बक्सर में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी बक
बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में जाबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अभ्यर्थियों का चयन करेगी। कंपनी द्वारा असेंबली लाइन ऑपरेटर और क्वालिटी चेकर के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल राजनगांव, पुणे (महाराष्ट्र) होगा।
21,500 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 21,500 रुपए (सीटीसी) का मासिक वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की जाएगी
इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे तक राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर परिसर में उपस्थित होकर कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां लाना अनिवार्य होगा। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की जाएगी।
संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बक्सर और आसपास के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.