शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 पाउच शराब बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी शहर के बड़ी संगत पुल के समीप की गई।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बड़ी संगत पुल पर मोहल्ला निवासी मो. मुमताज का बेटा मो. राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजा ने शराब से भरे पाउचों को एक बोरे में बंद कर राजकीय प्राइमरी स्कूल संगत पर मोहल्ले के पास छिपा रखा था।
बरामद शराब जब्त कर ली गई
प्रत्येक पाउच में 250 ML शराब थी। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के ASI अमरजीत कुमार और दिनेश कुमार ने सशस्त्र बलों की सहायता से किया। उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक शहर के विभिन्न मोहल्लों में शराब की डिलीवरी करता था। युवक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने यह कारोबार पिछले 15 दिनों से ही शुरू किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.