Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने बेरी मैदान क्षेत्र की निवासी शकीला बानो से बात की, जिन्होंने बताया कि एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नगर निगम ने फिल्टर पानी देने का दावा किया है, लेकिन हकीकत यह है कि गंदा पानी आ रहा है. एक महीने पहले बेदी मैदान बुधवारा और आसपास के क्षेत्रों के 20 से अधिक लोग गंदा पानी पीने से जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे.
लोकल 18 की टीम ने बेरी मैदान क्षेत्र की निवासी शकीला बानो से बात की, जिन्होंने बताया कि एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नगर निगम ने फिल्टर पानी देने का दावा किया है, लेकिन हकीकत यह है कि गंदा पानी आ रहा है. एक महीने पहले बेदी मैदान बुधवारा और आसपास के क्षेत्रों के 20 से अधिक लोग गंदा पानी पीने से जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे. कई प्रशासनिक अफसरों ने जांच भी की, लेकिन कुछ दिनों के लिए समस्या हल होने के बाद फिर से गंदा पानी आना शुरू हो गया है. इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर है.
शहर के 48 वार्डों में समस्या बरकरार
शहर के 48 वार्डों में गंदे पानी की समस्या बनी हुई है. लोग समय-समय पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है. जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. गंदा पानी पीने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग मजबूर होकर अपने घर में आने वाला पानी बोतलों में भरकर प्रशासनिक अफसरों के सामने रख रहे है और उनसे पीने का आग्रह कर रहे है. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.