बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम चुलखान में एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला है। यह शव एक माध्यमिक स्कूल के पास एक मकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलने पर निंबोला थाना पुलिस और नेपानगर तहसीलदार दिनेश भेवंदिया तुरंत मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार दिनेश भेवंदिया ने बताया कि नवजात का शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। शव के केवल हाथ ही नजर आ रहे थे, जबकि शरीर का निचला हिस्सा (पैर) गायब था। आशंका जताई जा रही है कि रात में कुत्तों ने शव को नोंचा होगा।
शव एक माध्यमिक स्कूल के पास एक मकान के पीछे पाया गया।
लिंग स्पष्ट नहीं हो पा रहा शव की स्थिति के कारण नवजात का लिंग स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसलिए, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, डीएनए टेस्ट और लिंग परीक्षण भी कराया जाएगा ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
सुबह क्षेत्र के लोगों ने नवजात का शव देखकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएनए टेस्ट और लिंग परीक्षण कराया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.