Satpura Hills: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियां है, जो पहाड़ियां लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं. यहां पर ठंड में अलग ही वातावरण देखने के लिए मिलता है. गर्मी में अलग वातावरण देखने के लिए मिलता है और बरसात में अलग ही वातावरण देखने के लिए मिलता है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट अजय पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियां हैं पहाड़ियां लोगों को अपनी और आकर्षित करती है और यहां पर ठंड में अलग ही वातावरण देखने के लिए मिलता है गर्मी में अलग वातावरण देखने के लिए मिलता है और बरसाद में अलग ही वातावरण देखने के लिए मिलता है. बरसात में सबसे अधिक लोग इन पहाड़ियों में घूमने के लिए जाते हैं. क्योंकि इनकी वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. आप असीरगढ़ का किला ठंड के दिन में भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं यहां की जो पहाड़ी है और यहां का जो वातावरण है वह बहुत प्राकृतिक होता है जो लोगों को पसंद आता है. वहीं, जम्मू पानी की बात करें तो यहां की पहाड़ियां भी लोगों को अपनी और आकर्षित करती है और यहां पर ऊंची-ऊंची पहाड़ियां हैं जहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं. इन पहाड़ियों में तेंदुआ सियार सहित कई प्रकार के पक्षी आज भी नजर आते हैं. इसलिए यह पहाड़िया लोगों को बहुत पसंद आती है.
कुंडी भंडारे में आज भी आता है जल
आज भी विश्व प्रसिद्ध कुंडी भंडारा में सतपुड़ा की पहाड़ियों से रिस कर जल आता है जिसका 80 फीट नीचे से प्रवाह होता है और आज भी 10000 लोग इस पानी को पीते हैं. इसलिए यह पहाड़िया बुरहानपुर जिले के लोगों के लिए जीवनदान साबित होती है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.