Burhanpur News: बुरहानपुर के देव मनीष जालान ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. रिजल्ट घोषित होते ही परिवार और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई. बचपन से मेधावी रहे देव ने मेहनत और लगन से अपना सीए बनने का सपना पूरा किया.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का नाम एक बार फिर पूरे देश में गर्व से लिया जा रहा है. शहर के प्रतिभाशाली छात्र देव मनीष जालान ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 18वां स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जालान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. घर पर रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का तांता लग गया. मिठाइयां बांटी गईं और देव को बधाइयों का सिलसिला लगातार चल रहा है.
कैसे हासिल किया लक्ष्य
देव के पिता टेक्सटाइल पैकेजिंग व्यवसाय से जुड़े हैं. बेटे की इस सफलता पर उनकी आंखों में गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी. उन्होंने बताया कि देव बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर साफ रहे. स्कूल के दिनों से ही उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का था. उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया. देव मनीष जालान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों के सहयोग को दिया. उनके मुताबिक, अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए और लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखा जाए, तो सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने अन्य छात्रों को भी संदेश दिया कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए.
देव की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बुरहानपुर शहर गर्व महसूस कर रहा है. उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह साबित करती है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.