गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निड़ौरी गांव में शुक्रवार रात नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में परथमिकी दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
निड़ौरी गांव के रहने वाले सलमान पुत्र आबिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकला था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित सलमान के अनुसार, जब उसने गाली-गलौच का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। सलमान का कहना है कि अगर मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते, तो आरोपी उसको जान से मार देते। पीड़ित ने इस हमले के लिए मुख्य रूप से चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जिनमें सहरोज पुत्र इलमास, अनस पुत्र फजल,महताब पुत्र कयामुद्दीन व एक अन्य अज्ञात निवासीगण ग्राम निड़ौरी मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एससीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित सलमान की तहरीर के आधार पर सहरोज, अनस, महताब व एक अन्य अज्ञात निवासीगण निड़ौरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.