रेलवे ट्रैक के पास पड़ा एक युवक का शव।
हरियाणा के झज्जर में दो युवकों की रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में जान चली गई। दोनों एक साथ बहादुरगढ़ में हेयर सैलून चलाते हैं। घटना बीते दिन की है जब दोनों खाली समय देखकर रेलवे ट्रैक पर रील बनाने चले गए। वहीं दोनों जीजा साला बरेली एक्सप्रेस ट्रे
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में जीजा साला ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों की पहचान राहुल और रोहित बिहार के चंपारण जिले के रूप में हुई है। राहुल, रोहित के भाई का साला है जो कि रोहित टीकरी बॉर्डर पर किराए के मकान में रहता था और सैलून चलाता था। वहीं कुछ दिन पहले ही राहुल की बहन की शादी थी।
शादी समारोह से तीन दिन पहले लौटा था राहुल
शादी समारोह से राहुल 27 दिसंबर को ही बहादुरगढ़ आया था। दोनों की उम्र 20 साल की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर आज दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जांच अधिकारी राजेश मुदगिल ने बताया कि बीते दिन बुधवार की शाम दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के लिए गए थे जो कि शाम करीब साढ़े 4 बजे बरेली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पहले भी हो चुकी है दो की मौत
उन्होंने बताया कि गाड़ी के ड्राइवर से पता चला था कि दोनों मोबाईल से रील बना रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि रील बनाने का ट्रेंड कई युवाओं की जान जा रही है। ये रील का चक्कर समाज के लिए बेहद खतरनाक हो रहा है। इससे पहले भी दिसंबर महीने में दो युवाओं की ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में मौत हो चुकी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.