सुरहा गांव में चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई महिला ने अपने ससुरालजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और गहने व नकदी लेकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों को शक होने के चलते दुल्हन को उसके परिवार सहित पकड़ लिया जबकि लड़की का मामा फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिचौलिये ने लिए थे डेढ़ लाख
तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दुल्हन की मां को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि दुल्हन व उसके भाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सुरहा गांव निवासी हरकेश की शादी चार दिन पहले पंजाब के अमृतसर के पोटला बस्ती निवासी पलविंद्र कौर से करवाई गई थी। शादी को लेकर झज्जर की एक महिला बिचौलिये के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने पहले से बनाई गई योजना के तहत पति, सास और अन्य परिजनों को मंगलवार रात को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.