- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के बल्लारी में BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के मॉडल हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार शाम G स्क्वेयर लेआउट में हुई। आग से मॉडल हाउस को भारी नुकसान पहुंचा है।
BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के भाई और पूर्व विधायक सोमशेखर रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह आग कांग्रेस विधायक नारा भारत रेड्डी के समर्थकों ने जानबूझकर लगाई। उनका दावा है कि हमलावरों ने मॉडल हाउस पर पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाई।
सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि यह मॉडल हाउस हमारी मां के नाम पर बनाया गया था। भारत रेड्डी के समर्थकों ने पेट्रोल और डीजल डालकर इसमें आग लगा दी। पूरी इमारत जल गई है। इस संपत्ति की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपए है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। BJP कार्यकर्ताओं ने बल्लारी के रॉयल सर्कल इलाके में प्रदर्शन किया और आगजनी के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.