दतिया जिले की भांडेर तहसील के ग्राम अहरोनी में सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल बनने के सिर्फ एक महीने बाद ही गिर गई। करीब 6 लाख रुपए की लागत से बन रही यह दीवार अचानक ढह गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में भारी गड़बड़ी हुई है। एक साल पहले 2 लाख 42 हजार रुपए भी इस काम के लिए निकाले गए थे, लेकिन लंबे समय तक काम शुरू नहीं हुआ। अब काम शुरू हुआ भी तो घटिया सामग्री के उपयोग से दीवार टिक ही नहीं पाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काम महिला सरपंच के नाम पर होते हुए भी पूरा संचालन उनके पति कर रहे हैं।
बिना इंजीनियर निगरानी के निर्माणगांव के लोगों ने बताया कि काम बिना किसी इंजीनियर या तकनीकी टीम की देखरेख के कराया जा रहा था। ग्रामीण रणवीर सिंह जाट सहित अन्य लोगों ने इस मामले की शिकायत दो महीने पहले जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर को भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दीवार गिरने के बाद भी इसे जल्दबाजी में दोबारा बनाने की कोशिश की जा रही है।
जांच के आदेश जारी
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ निर्माण दोष नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का गंभीर मामला है। जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल ने कहा है कि जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
दीवार ढहने के बाद की तस्वीरें

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.