बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में बुधवार सुबह रेल की पटरियों पर मृत मिले युवक की 24 घंटे बाद शिनाख्त हो गई है। युवक की पहचान करौली निवासी राजेश जाटव के रूप में हुई है। देईखेड़ा पुलिस थाना एएसआई कैलाश मीणा ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रदेश के सभी पुलिस थानों, अखबारों और सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई थी। इसके बाद मृतक के बड़े भाई विजेंद्र सिंह जाटव ने शव की पहचान अपने छोटे भाई राजेश जाटव के रूप में की। मृतक राजेश जाटव (30) पुत्र केदार जाटव, ग्राम फोजीपुरा, थाना बाल घाट, जिला करौली का निवासी था। उसके भाई ने बताया कि राजेश बिजोलिया में फर्सी का काम करता था और वहां से कोटा-पटना ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था, तभी वह ट्रेन से गिर गया।
पुलिस ने गुरुवार शाम को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। राजेश विवाहित था और उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.