हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड के सुपरस्टार किशोर दा की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के खंडवा में शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस एलेना पहुंचीं। उन्होंने किशोर कुमार की समाधि पर माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके गीत भी गुनगुनाए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि रूस में भी किशोर कुमार के प्रशंसक मौजूद हैं।
‘रशियन गर्ल’ के नाम से मशहूर और कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी बॉलीवुड अदाकारा एलेना शनिवार को खंडवा पहुंचीं। यहां उन्होंने बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा आकर एलेना भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जैसा कलाकार न पहले कभी था और न आगे कभी होगा। ऐसे महान कलाकार को भारत रत्न मिलना चाहिए और मैं भी इस मांग का समर्थन करती हूं।
मीडिया से बातचीत में एलेना ने बताया कि भारत ही नहीं, बल्कि रूस में भी किशोर कुमार के लाखों प्रशंसक हैं और उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसती है। उल्लेखनीय है कि रूस की रहने वाली एलेना अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने ‘ज़ीरो’, ‘पार्टनर्स’, ‘कहता है ये दिल’, ‘फंस गए यारो’ और ‘मुंबई डायरीज़’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
ये भी पढ़ें- तोहफे की खुशी: सतना को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 652 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण
खंडवा दौरे के दौरान एलेना शहर में आयोजित बॉलीवुड स्टार नाइट में सिंगर योगेंद्र वाघे के साथ अपनी प्रस्तुति देंगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। एलेना ने कहा कि किशोर दा जैसा कोई नहीं हो सकता। रूस में भी उनके बहुत बड़े फैन हैं और उनकी आवाज आज भी लोगों को जोड़ती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.