Bokaro News: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड में स्थित तेनुघाट डैम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.यह जगह न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. यहां का सुकून और नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं. यहां लोग नए साल की शुरुआत में पिकनिक मनाने लोग आते है
तेनुघाट डैम का सबसे बड़ा आकर्षण है. इसके विशाल गेट, जिनसे गिरती पानी की तेज़ धाराएं और पानी की लहरों की आवाज के दृश्य मनमोहक बना देती है. जिससे लोग खूब सेल्फी और फोटो खिंचवाकर आनंद उठाते हैं.वहीं वन भोज और पिकनिक पसंद करने वालों के लिए भी तेनुघाट डैम एक आदर्श स्थल है. जहां परिवार के लोग चट्टानों पर बैठकर, प्रकृति के बीच बैठकर न्यू ईयर का जश्न मनाते नजर आते हैं. खुले आसमान के नीचे हंसी-ठिठोली और नेचर का साथ, नए साल को यादगार बनाते हैं.
मात्र 100 रुपये में बोटिंग का आनंद
वहीं रोमांच के शौकीनों के लिए तेनुघाट डैम नौका विहार (बोटिंग) की सुविधा भी उपलब्ध है. यहां पर्यटक नाव या फास्ट बोटिंग के जरिए झील की सैर कर सकते हैं. यहां मात्र 100 रुपये में बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है. वहीं साल पर चार चांद लगाने के लिए यहां खानपान के स्टॉल और बच्चों के लिए झले भी मौजूद है. जिससे नए साल का उत्साह दोगुना हो जाता है.वहीं तेनुघाट घूमने आए पर्यटक विनय पांडे ने बताया कि तेनुघाट डैम बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो नए साल के मौके पर परिवार वालों के साथ घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट है.वहीं तेनुघाट डैम बोकारो जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए पर्यटक पेटरवार के तेनु चौक से दाईं ओर मुड़कर सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.