बोकारो स्टील प्लांट के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के सहायक राजगुरु आचार्य बताते हैं कि इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए इस्तेमाल होने वाले जूते और चश्मे सामान्य प्रोडक्ट्स से बिल्कुल अलग और यूनिक होते हैं. इनका डिजाइन काम के जोखिम को ध्यान में रखकर किया जाता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कामगार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इस उद्देश्य से सेफ्टी एक्सपर्ट्स ने खास तौर पर सेफ्टी शूज़ और प्रोटेक्टिव गॉगल्स तैयार किए हैं.
इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख सेफ्टी गॉगल्स की बात करें तो ये चार तरह के होते हैं. ये गॉगल्स स्टील प्लांट वर्कर्स के सेफ्टी के लिए बेहद अहम होते हैं.
पारदर्शी सेफ्टी गॉगल्स
इन गॉगल्स को मजदूरों की सहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाइन कियागया है. ये धूल, उड़ते कण और छोटे-छोटे कचरे से आंखों की सुरक्षा करते हैं. साथ ही, ये मशीन ऑपरेटरों के लिए यह बेहद उपयोगी होते हैं, क्योंकि ग्राइंडिंग, ड्रिलिंग और कटिंग जैसे कार्यों के दौरान साफ दिखाई देता है. इसके अलावा ये केमिकल इंडस्ट्री में रसायनों के छींटों और केमिकल स्प्लैश से भी आंखों की रक्षा करते हैं.
वेल्डिंग गॉगल्स
गैस वेल्डिंग और कटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले इन गॉगल्स को वेल्डिंग चश्मा भी कहा जाता है. ये आंखों को हानिकारक यूवी और आईआर किरणों से बचाते हैं और तेज रोशनी के प्रभाव को कम करते हैं. आमतौर पर ये गोल आकार के होते हैं और रबर बैंड की मदद से सिर पर मजबूती से फिट किए जाते हैं. इनमें साधारण कांच नहीं, बल्कि खास मेटल ऑक्साइड से तैयार ग्लास लगाया जाता है.
वेल्ड स्टार स्मेल्टर गॉगल्स
वेल्ड स्टार स्मेल्टर गॉगल्स का उपयोग प्लांट के अंदर ऊंचे तापमान और पिघली हुई धातु से आंखों की सुरक्षा के लिए किया जाता है. ये गॉगल्स बेहद जरूरी होते हैं. इनका इस्तेमाल खास तौर पर फाउंड्री और स्मेल्टर जैसे तकनीकी कार्यों में किया जाता है, जहां तेज चमक और अत्यधिक गर्मी का खतरा आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में ये चश्मे मजबूत धातु और विशेष प्रकार के हीट-रेसिस्टेंट ग्लास से तैयार किए जाते हैं, जो वर्कर को सुरक्षा प्रदान करता है.
वेल्ड स्टार नियोथरम गॉगल्स
इन खास चश्मे का उपयोग इंडस्ट्री में फर्नेस के निरीक्षण और पिघली धातु से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण माना जाता है. यह चश्मे कामगारों के अत्यधिक गर्मी और ताप से आंखों की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है.
स्टील प्लांट वर्कर्स के लिए गॉगल्स के साथ खास सेफ्टी शूज भी बेहद जरूरी होते हैं. सेफ्टी शूज वर्कर को सुरक्षा देते हैं उन्हें काम के दौरान होने वाले हादसों से भी बचाते हैं. सेफ्टी शूज के वैराइटी की बात करें तो यह तीन तरह के उपलब्ध हैं.
सेफ्टी शूज
यह जूते भारी वस्तुओं के गिरने, फिसलन और चोट से बचाव के लिए बनाए जाते हैं. इनमें अंदर लोहे की प्लेटिंग (स्टील टो) होती है, जो पैरों और उंगलियों की सुरक्षा करती है ये जूते मजबूत और टिकाऊ होते हैं.
स्टील टो गमबूट
यह जूते खासतौर पर वर्कर्स को पानी कीचड़ और केमिकल से पैरों की सुरक्षा करता है और स्टील तू भारी वस्तु से गिरने से बचाता है. इन जूतों का उपयोग सीवेज और निर्माण कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है.
एसिड प्रतिरोधी जूते
इन जूतों का उपयोग वर्कर एसिड, रसायन और केमिकल से पैरों की सुरक्षा करते हैं. इनका उपयोग केमिकल प्लांट लैब और बैटरी क्षेत्र में उपयोग किया जाता है. ये जूते वर्कर्स को रासायनिक जलन से बचाव करते हैं और उनको काम के दौरान सुरक्षित रखते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.