सेक्टर-9 निवासी राम अवतार ने बताया कि वह साल 2026 को पूरी तरह बच्चों के भविष्य को समर्पित करना चाहते हैं, 2025 में बच्चों का कॉलेज एडमिशन नहीं हो पाया था, इसलिए इस साल पढ़ाई-लिखाई पर खास ध्यान रहेगा. वहीं, पिकनिक के लिए बोकारो के सभी स्पॉट बेहतर हैं, लेकिन उनकी इच्छा 2026 में वैष्णो देवी दर्शन की है.
युवाओं में सुहाना झा और आलिया तनेजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर 2026 में दुनिया खत्म होने की बातें चल रही हैं, इसलिए वे दिसंबर 2025 तक खुलकर सेलिब्रेशन और मस्ती करना चाहती हैं.
चैत्र महीना और होली ही असली नववर्ष
वहीं नीतू कुमारी, काजल कुमारी और कोमल कुमारी ने कहा कि वह नए साल की शुरुआत पढ़ाई से करेंगी और उनका मानना है कि अगर साल के पहले दिन पढ़ाई की जाए, तो पूरा साल अच्छा गुजरता है और परीक्षा में पास भी हो जाएंगे और इसके साथ ही तीनों का 2026 में केदारनाथ जाने का भी प्लान है.
वहीं चास के पंकज कुमार सिन्हा का कहना है कि नया साल उनकी संस्कृति का हिस्सा नहीं है उनके अनुसार चैत्र महीना और होली ही असली नववर्ष है, इसलिए 1 जनवरी उनके लिए एक सामान्य दिन की तरह ही रहेगा.
सोनम सिंह ने कामना की कि नए साल में लोग शांति और सुकून के साथ पिकनिक मनाएं, किसी तरह की दुर्घटना या झगड़ा न हो साथ ही उन्होंने प्रदूषण कम करने और 2026 में सभी लोगों को सेहत पर ध्यान देने की अपील की.
कोई फैमिली तो कोई दोस्तों के साथ मनाएंगा पार्टी
वहीं सरोज सिंह ने बताया कि वे साल 2026 में 48-49 साल के होने जा रहे हैं, ऐसे में दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करने की योजना है ताकि खुद को 30 साल का युवा महसूस कर सकें और न्यू ईयर का आनंद ले सके. वहीं चास कि ज्योति ने कहा कि वे बोकारो में ही गरगा डैम में टेस्टी खानपान के साथ पार्टी कर नए साल का स्वागत करना चाहती हैं और फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाना चाहती है.
युवा अभिषेक कुमार ने बताया कि 2026 में वह अपने फ्यूचर गोल पर फोकस करेंगे सरकारी नौकरी नहीं तो कम से कम प्राइवेट सेक्टर में आगे बढ़कर नई शुरुआत करना चाहते हैं. नवीन कुमार ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के पुराने दोस्तों के साथ रीयूनियन पार्टी करनी है और दोस्तों के साथ मुर्गा पार्टी कर नए साल 2026 का जमकर मजा लेना है. रोहित ने बताया कि 31 दिसंबर की रात पूरी तरह सेलिब्रेशन के नाम रहेगी एक-एक मिनट को खास बनाते हुए मस्ती, धमाल और एन्जॉय करने का प्लान है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.