Last Updated:
बोकारो के किसान जागु महतो ने आधुनिक खेती से मिसाल पेश की है. महज 32 डेसिमल जमीन पर मचान और मल्चिंग विधि से लौकी उगाकर उन्होंने ₹20,000 की लागत को ₹2,00,000 के मुनाफे में बदल दिया. दिसंबर में बोई गई यह फसल 60 दिनों में तैयार होकर 100 क्विंटल तक पैदावार दे रही है.
बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बांगा गांव के प्रगतिशील किसान जागु महतो इन दिनों स्थानीय किसानों के बीच खूब चर्चाओं में हैं. जागु महतो मल्चिंग और मचान विधि से लौकी की खेती से मोटा मुनाफा कमा कर मिसाल पेश कर रहे हैं. खास बातचीत में जागु ने बताया कि वे किसान परिवार से आते हैं और अपने पूर्वजों की खेती की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज वे आधुनिक खेती पद्धतियों को अपना रहे हैं. लौकी की खेती में मल्चिंग और मचान विधि का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक उत्पादन और लाभ मिल रहा है.
वहीं, उन्होंने आगे बताया कि दिसंबर महीने में लौकी की बुवाई की थी. लौकी की फसल 60 दिनों में पहली तोड़ाई के लिए तैयार हो जाती है और फसल की अवधि 4 महीने तक होती है. जिससे किसान लगातार तोड़ाई कर दस गुना मुनाफा कमा सकता है. 32 डेसिमल के क्षेत्र में मल्चिंग और मचान विधि में लौकी की खेती में करीबन 20 हजार रुपये की लागत आती है. पूरे सीजन इससे 100 क्विंटल तक का लौकी उत्पादन मिलता है. जिसे वह बोकारो के सेक्टर 5 और पेटरवार मार्केट में बिक्री करते हैं.
2 लाख तक कमाई
वहीं वर्तमान में बाजार में लौकी की थोक कीमत 20 रुपये से लेकर 35 रुपये प्रति किलो तक का भाव आसानी से मिल जाती है. इस तरह किसान 20 रूपये के औसतन भाव से भी चार महीने में कम से कम 10 गुना याि 2,00,000 रुपये की कमाई कर सकते हैं.
अखीर में जागु महतो बताते हैं कि लौकी की फसल में लाही (एफिड) और पत्तासूचक कीड़ों का अधिक प्रभाव होता है. ऐसे में समय पर जैविक कीटनाशकों का छिड़काव करना आवश्यक है. इससे फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन प्रभावित नहीं होता हैं. वहीं, मल्चिंग और मचान विधि से फसल को पर्याप्त पोषण और सुरक्षा मिलती है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.