परीक्षा समाप्त होने के बाद बोकारो सेक्टर-4 स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं. अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को मॉडरेट यानी मध्यम स्तर का बताया.
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रुति ने कहा कि फिजिक्स का प्रश्नपत्र मॉडरेट था. उनके अनुसार एमसीक्यू (MCQ) प्रश्न आसान थे और डेरिवेशन भी सामान्य स्तर के थे. वहीं इसी स्कूल के छात्र हर्ष राज ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र आसान रहा. उन्होंने सैंपल पेपर के माध्यम से तैयारी की थी, जिसका उन्हें लाभ मिला और वे अच्छे अंक की उम्मीद कर रहे हैं.
केंद्रीय विद्यालय बोकारो के छात्र दिग्विजय ने बताया कि प्रश्नपत्र में डेरिवेशन आधारित प्रश्न अधिक थे, जबकि न्यूमेरिकल प्रश्न कम और मध्यम स्तर के थे. उनके अनुसार इससे विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने की संभावना है. अंशु सिंह ने भी प्रश्नपत्र को मॉडरेट बताया, हालांकि समय प्रबंधन की कमी के कारण उनके कुछ प्रश्न छूट गए. उन्होंने कहा कि एमसीक्यू और न्यूमेरिकल सामान्य स्तर के थे.
वहीं नंदिता ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत कठिन बताया और कहा कि न्यूमेरिकल तथा एमसीक्यू दोनों ही उन्हें चुनौतीपूर्ण लगे. वैभव सोनी के अनुसार प्रश्नपत्र आसान था, हालांकि कुछ प्रश्न एप्लिकेशन आधारित थे. उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रश्न मैग्नेटिज्म और रे ऑप्टिक्स अध्याय से पूछे गए थे. डेरिवेशन भी सामान्य स्तर के थे और उन्हें 60 से अधिक अंक प्राप्त होने की उम्मीद है. दनिश ने कहा कि प्रश्नपत्र मॉडरेट था और अधिकतर सवाल डेरिवेशन पर आधारित थे. साथ ही करंट, किरचॉफ के नियम और अन्य अध्यायों से भी प्रश्न पूछे गए थे.
नवनीत ने बताया कि एमसीक्यू आसान थे, जबकि न्यूमेरिकल और डेरिवेशन प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा. कुल मिलाकर छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार इस वर्ष का फिजिक्स प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बेहद आसान, बल्कि संतुलित और सिलेबस आधारित रहा, जिससे विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.