गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में शनिवार सुबह सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का बेरहमी से हत्या किया गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ था और उसके सीने में चाकू धंसा हुआ मिला, जबकि शरीर पर कई गहरे जख्मों के निशान थे।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह जब वे खेत की ओर गए तो सरसों के खेत में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.