पीड़ित महिला को अस्पताल में किया गया भर्ती।
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हरिहर पट्टी में भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विस्तार से घटना
लोगों ने बताया कि पिपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित हरिहर पट्टी में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घायलों में मोसर्रत जहां, चांदनी खानम और शाहनवाज खान शामिल हैं। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रॉड और फरसे से हमला
घायल मोसर्रत जहां ने बताया कि उनके दरवाजे पर आपसी रंजिश के समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान उनके मामा और उनके परिवार के सदस्यों ने लोहे की रॉड और फरसे से अचानक हमला कर दिया, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में मोसर्रत जहां ने पिपरा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पिपरा थाना इंचार्ज राजेश झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.