पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में मुख्य आरोपी मो. शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम (39) को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर 5 लाख रुपए की उगाही औ
2023 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया
पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उससे संपर्क साधा था। उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता। वर्ष 2023 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।
तस्वीरों को हटाने के बदले 5 लाख रुपए मांगा
शिकायत के अनुसार, शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इन तस्वीरों को हटाने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की गई। रकम न देने पर लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़िता मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुई।
एक स्मार्टफोन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद
इस घटना के संबंध में जगन्नाथपुर थाना में 4 दिसंबर 2025 को कांड संख्या 73/25 दर्ज किया गया। इसमें आईटी एक्ट 2000 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी सेल की मदद से आरोपी को 08 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत को तुरंत दर्ज कराएं। सहायता के लिए डायल 112, टोल फ्री नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाने से संपर्क करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.