करनाल के नूर महल में शनिवार रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी पत्नी सुमन सैनी असंध से विधायक योगेंद्र राणा के बेटे की मैरिज रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर असंध से बीजेपी विधायक योगेंद्र राणा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नवदंपती डॉ. दक्षेन्द्र राणा और उनकी पत्नी समृद्धि को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम के बाद सीएम नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली देर रात को ही विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके फार्म हाउस पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिया आशीर्वाद
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी रिसेप्शन समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कई मंत्री, सांसद और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी शामिल हुए। 22 फरवरी को हुआ था विवाह, सीएम ने गीता भेंट की थी
बता दे कि असंध से बीजेपी विधायक योगेंद्र राणा के बेटे डॉ. दक्षेन्द्र राणा का विवाह 22 फरवरी को समृद्धि के साथ हुआ था। उस दौरान भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विवाह समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने दक्षेन्द्र राणा को भागवत गीता भेंट कर आशीर्वाद दिया था। माता-पिता का डांस रहा यादगार पल
अपने बेटे की शादी की खुशी में विधायक योगेंद्र राणा और उनकी पत्नी अंजू राणा ने मंच पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। यह पल समारोह का सबसे भावुक और यादगार हिस्सा रहा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहा। राजनीतिक और सामाजिक रूप से चर्चा में रहा समारोह
यह शादी राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी चर्चित रही। समारोह में सत्ता पक्ष के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.