रेवाड़ी की भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस कुकृत्य के लिए कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश का विकास हजम नहीं हो रहा है। देश की छवि को खराब करने के लिए राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को उकसाते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए देश के ‘सॉफ्ट पावर’ पर हमला कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व के नेताओं के सामने देश की छवि को खराब करने के लिए एआई समिट को चुना। यह संयोग नहीं बल्कि प्रयोग था उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश विरोधी बन चुकी है। जब देश प्रगति करता है, तो कांग्रेस नेतृत्व को पीड़ा होती है। जिस महात्मा गांधी ने विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज उन्हीं महात्मा गांधी की कांग्रेस देश में अशांति और नकारात्मकता का सहारा लेकर राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है। यह कोई संयोग नहीं बल्कि विशेष रणनीति के तहत किया गया प्रयोग था। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें स्वतंत्रता का अधिकार देता है। अधिकारों के साथ कर्तव्य भी होते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन कर अधिकारों की आड़ में देश की की छवि को वैश्विक स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। जिसके लिए कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.