अभिनेत्री और भाजपा नेता नवनीत राणा ने अपने धर्म के लोगों से एक अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका कहना है कि कुछ लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाना चाहते हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राणा ने कहा कि मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं कि कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करें।
राणा ने आगे कहा कि कुछ लोग खुलकर कहते हैं कि उनके चार बीवियां हैं और 19 बच्चे हैं। मैं सुझाव देती हूं कि हमें भी कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानती कि वह मौलाना है या कोई और, लेकिन उसने कहा कि उसके 19 बच्चे और चार बीवियां हैं और वह 30 बच्चों का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: महाराष्ट्र के अगले डीजीपी होंगे एनआईए चीफ सदानंद दाते? राज्य में वापसी के बाद तेज हुईं अटकलें
भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते है- राणा
भाजपा नेता राणा ने आगे कहा कि ये लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने की योजना बना रहे हैं। तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहें? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए। इसके साथ ही राणा ने मुंबई में होने वाले निगम चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: चेन्नई में मिले पीयूष गोयल-पलानीस्वामी; रणनीतियों पर किया मैराथन मंथन; क्या होगा NDA का लक्ष्य?
ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर भी बोलीं राणा
नवनीत राणा ने मुंबई में होने वाले निगम चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे के गठबंधन के बारे में भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब असहाय हो गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव प्रचार में बाहर कदम नहीं रखा। अगर कोई भी उद्धव के साथ जुड़ता है, उनका प्रदर्शन स्थानीय चुनावों से भी कमजोर होगा।
अन्य वीडियो
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.