रांची| प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मिलन समारोह हुआ। इसमें भाजपा के नेता आदित्य विक्रम जायसवाल, जेएलकेएम के जवाहरलाल यादव और वीरेंद्र विक्रम ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तीनों ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था व्यक्त की। मौके पर के राजू ने कहा कि जायसवाल की पुनर्वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस अपनी नीतियों व सिद्धांतों पर हमेशा से कायम रहनेवाली पार्टी है। यही पार्टी की मजबूती की पहचान है। कांग्रेस के विचारों पर चलने वाले लोग हमेशा से समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.