Ranchi 3D Drone Agriculture Drone : रांची के बीआईटी मेशरा के स्टूडेंट्स ने 3D ड्रोन एग्रीकल्चर टूल बनाया है, जो किसानों को खेत की समस्याओं की सटीक जानकारी और इंश्योरेंस डाटा देता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
इंश्योरेंस कंपनी को डाटा देने में फायदा
ड्रोन को दिखाते हुए प्रोफेसर सतीश बताते हैं कि कई बार ऐसा होता है कि किसान फसल का इंश्योरेंस तक करवाते हैं. जब इंश्योरेंस क्लेम करने की बारी आती है तो कंपनी उनसे सारा डाटा मांगती है. एकदम एक्यूरेट कि कितना फसल बर्बाद हुई है. ऐसे में यह ड्रोन एकदम सही कैलकुलेट करके आपको बता देगा कि आपकी कितनी फसल बर्बाद हुई है. साथ ही कितने एरिया में नुकसान हुआ है. मतलब आप इस 3D ड्रोन की मदद से सारा डाटा अपने खेत का निकाल सकते हैं.
बैठे-बैठे सारी जानकारी होगी आपके सामने
उन्होंने आगे बताया कि आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस एक रिमोट हाथ में लेकर बैठ जाना है और आपके फोन में ही सारा कुछ दिखाने लगेगा. खासकर जो 4-5 एकड़ या फिर 10 एकड़ जैसे विशाल खेत में खेती करते हैं. उनके लिए दिन में चार बार राउंड लगाना खेत का थका देने वाला काम होता है. ऐसे में यह काम ड्रोन कर देगा.
इसके अलावा कहां पर अधिक पानी की जरूरत है. कहां पर नमी सूख रही है, कहां पर किसी फसल या फिर किसी फल पर जानवर या किसी ने अटैक कर दिया है. यह हर एक चीज की निगरानी आप इससे कर सकते हैं. मतलब की बैठे-बैठे ही सारा काम सिर्फ एक बटन के क्लिक पर ही मिल जाएगा.
ड्रोन में लगे हैं सेंसर
इसके अलावा इसमें सेंसर भी लगे हुए हैं. साथ ही चक्के भी लगे हुए हैं. इसका मतलब की खेतों के बीचों बीच यह लैंड भी आसानी से कर लेगा और वहां का मुआयना करके आपको जानकारी दे देगा. सेंसर के द्वारा वह सेंस करेगा कि आसपास कौन है. कोई जंगली जानवर है या फिर कोई इंसान है. कोई व्यक्ति है यह सारी चीज ड्रोन के नजर से नहीं बच पाएगी. यह सारा का आपको 3D में दिखेगा. मतलब की आपको लगेगा जैसे कि आप खेत के बीच में ही हैं, इतना रियलिस्टिक यह फीलिंग देगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.