बिरधाना में पत्नी की हत्या की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए। फाइल फोटो।
झज्जर के बिरधाना में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी संजय अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना ने न केवल बिरधाना, बल्कि दुजाना गांव के एक परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। दरअसल, साल 2021 में हुए चर्चित अनिल सैनी हत्याकांड का मु
पुरानी रंजिश और होली का वो ‘खूनी’ दिन
दुजाना निवासी अनिल सैनी के परिवार के लिए होली का त्योहार किसी जख्म से कम नहीं है। 8 जून 2020 को खेत के रास्ते को लेकर अनिल और संजय के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते 28 मार्च 2021 (होली के दिन) अनिल सैनी को 9 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
संजय हत्या के इस मामले में जेल में था। अब जमानत पर आने के बाद उसने बिरधाना में पत्नी अंजलि की हत्या भ्री 9 गोली मार कर की और फरार हो गया। उसके फरार होने से दुजाना के सैनी परिवार डर का माहौल है। पुलिस ने परिवार की सुरक्षा को लेकर घर पर पुलिस तेनात की है।
AI से तैयार किया गया एक प्रतीकात्मक फोटो।
एक नजर: विवाद से वारदात तक का घटनाक्रम
| तारीख | घटना |
| 08 जून 2020 | खेत के रास्ते को लेकर पहली बार हुआ विवाद |
| 28 मार्च 2021 | होली के दिन अनिल सैनी की 9 गोलियां मारकर हत्या |
| वर्ष 2021-25 | आरोपी संजय की गिरफ्तारी और जेल यात्रा |
| हाल ही में | बिरधाना में पत्नी अंजलि की हत्या कर आरोपी संजय फरार |
| मार्च 2026 | दुजाना में पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात |
उजड़ गया परिवार: पीछे रह गए दो मासूम
अनिल सैनी दिल्ली के नजफगढ़ के एक स्कूल में गेस्ट टीचर थे। उनकी हत्या ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। पति की हत्या के सदमे में पत्नी रेखा की एक साल के भीतर ही मौत हो गई थी। अब घर में केवल दो मासूम 5 वर्षीय प्रिंस और 3 वर्षीय मानवी रह गए हैं। इनकी परवरिश सुनील सैनी (अनिल के भाई) कर रहे हैं।

संजय ने दो दिन पहले अपनी पत्नी अंजली की भी घर के बाहर 9 गोली मार कर हत्या कर दी। तभी से वह फरार है।
परिवार की मांग: चाहिए स्थायी सुरक्षा
मृतक के भाई सुनील सैनी ने प्रशासन का धन्यवाद किया है, लेकिन साथ ही स्थायी पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल घर के बाहर तीन पुलिस जवान तैनात हैं। परिवार का कहना है कि जब तक संजय पकड़ा नहीं जाता, उनके बच्चों और बुजुर्गों की जान को खतरा बना हुआ है।
सुनील सैनी ने कहा कि…
बिरधाना कांड के बाद हम डरे हुए हैं। आरोपी संजय सनकी मिजाज का है। हम चाहते हैं कि पुलिस गार्ड की संख्या कम न की जाए और उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.